फ़रवरी 20, 2026 7:52 पूर्वाह्न

printer

मेघालय के शिलांग संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन का निधन

मेघालय के शिलांग संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन का कल शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी के प्रमुख नेता 54 वर्षीय डॉ. सिंगकॉन को राष्ट्रीय राजनीति में मेघालय की सशक्त और मुखर आवाज के रूप में जाना जाता था।