फ़रवरी 11, 2026 11:07 पूर्वाह्न

printer

मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में आयोजित हुआ पूर्वी कमान का अलंकरण समारोह

पूर्वी कमान का अलंकरण समारोह कल मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में आयोजित किया गया। जिसमें वीर जवानों, विशिष्ट कर्मियों और उत्कृष्ट इकाइयों को सम्मानित किया गया। पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंगइनचीफ लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी ने विजेताओं को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान।

 

इस अवसर पर कुल 38 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें 19 वीरता सेना पदक, 8 विशिष्ट सेवा सेना पदक, 2 युद्ध सेवा पदक, 1 बार विशिष्ट सेवा पदक, 7 विशिष्ट सेवा पदक और 1 उत्तम जीवन रक्षा पदक शामिल हैं।

   

इसके अतिरिक्त, 49 इकाइयों को पूर्वी कमान के जीओसी-इन-चीफ द्वारा यूनिट प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में पुरस्कार विजेताओं के परिवार, भारतीय रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक और नागरिक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।