फ़रवरी 6, 2026 4:58 अपराह्न

printer

मेघालय की थांगस्को कोयला खदान विस्फोट में मृतकों की संख्या 19 हुई

मेघालय में थांगस्को कोयला खदान में हुए विस्फोट स्थल से आज एक और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ की टीम ने आज सुबह विस्फोट स्थल पर बचाव अभियान शुरू किया, जो अभी भी जारी है। इस बीच, मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने दो मंत्रियों, लखमेन रिम्बुई और वाइलाडमिकी शिला को जमीनी स्थिति का जायजा लेने की जिम्‍मेदारी सौंपी है।

आठ घायलों में से छह को चिकित्सा उपचार के लिए शिलांग ले जाया गया है, जबकि दो का इलाज जयंतिया हिल्स में चल रहा है। श्री रिम्बुई ने बताया कि इस घटना के संबंध में अब तक दो गिरफ्तारियां हुई हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने खदान और उसके उपकरणों को जब्त कर लिया है।