मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 7, 2024 4:49 अपराह्न | palm oil

printer

मेगा ऑयल पाम पौधारोपण अभियान-2024 में अभी तक 17 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया है

 

 

 

    मेगा ऑयल पाम पौधारोपण अभियान-2024 में अभी तक 17 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। यह पौधारोपण 15 राज्‍यों में 12 हजार हेक्‍टेयर से अधिक भूमि पर हुआ है। यह अभियान राष्‍ट्रीय खाद्य मिशन-पाम इस वर्ष 15 जुलाई को आरंभ किया गया था।

    इस परियोजना का उद्देश्‍य देश में पाम खेती का विस्‍तार करना है। इसमें केन्‍द्र और राज्य सरकारें तथा प्रमुख पाम तेल कंपनियां प्रयास कर रही हैं। इस अभियान में आंध्रप्रदेश, छत्‍तीसगढ, गोआ, गुजरात, कर्नाटक, केरल, ओडिसा और तमिलनाडु सहित अन्‍य राज्‍यों ने उत्‍साह से भागीदारी की है। इसके अंतर्गत, कई कार्यशालाएं पौधारोपण अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यह अभियान इस महीने की 15 तारीख तक जारी रहेगा।