अक्टूबर 2, 2023 7:39 अपराह्न | मेक्सिको-गिरजाघर मरे

printer

मेक्सिको में 1 गिरजाघर की छत गिरने से 3 बच्‍चों सहित 10 लोगों की मृत्‍यु

मेक्सिको में तामाउलिपास राज्‍य में एक गिरजाघर की छत गिरने से 3 बच्‍चों सहित 10 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। यह घटना सियूडैड शहर में सेंटाक्रूज गिरजाघर में हुई। घटना के समय लगभग 100 लोग प्रार्थना के लिए गिरजाघर में मौजूद थे। साठ लोग घायल हुए हैं और कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। लोगों को मलबे के नीचे से निकालने के लिए बचाव दल दुर्घटनास्‍थल पर हैं। शहर के मेयर का कहना है कि इस घटना का कारण गिरजाघर की इमारत में कोई खराबी हो सकती है।