दिसम्बर 29, 2025 2:13 अपराह्न

printer

मेक्सिको में रेल दुर्घटना, 13 लोगों की मौत; 98 घायल

मेक्सिको में तेहुआंतेपेक के इस्तमस के अंतरमहासागरीय गलियारे पर एक यात्री रेलगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण कम से कम 13 लोग मारे गए और 98 घायल हो गए। ट्रेन में लगभग 250 यात्री सवार थे। घायलों में से 36 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
नौसेना ने 360 कर्मियों, एम्बुलेंस, हवाई सहायता और ड्रोन की मदद से बचाव अभियान शुरू किया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा है और मौजूद प्रतिनिधियों को राहत तथा चिकित्सा कार्यों में सहायता करने का निर्देश दिया है।