अक्टूबर 19, 2024 1:25 अपराह्न

printer

मेक्सिको में आज से शुरू होगा तीरंदाज़ी विश्व कप फ़ाइनल

तीरंदाज़ी विश्व कप फ़ाइनल-2024 आज से मेक्सिको में शुरू होगा। भारत की ओर से इसमें पांच खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेन्नम, ओलम्पिक खिलाड़ी दीपिका कुमारी और धीरज बोम्मदेवरा, तथा प्रियांश और प्रथमेश फुगे शामिल हैं। पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धाएं आज भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे से शुरू होंगी।

 

इसमें कुल 32 तीरंदाज भाग लेंगे। जिनमें रिकर्व पुरुष, रिकर्व महिला, कंपाउंड पुरुष और कंपाउंड महिला, प्रत्येक श्रेणी में आठ-आठ तीरंदाज शामिल होंगे। यह इस वर्ष की आखिरी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता है।