मई 23, 2024 12:28 अपराह्न

printer

मेक्सिको: एक चुनावी कार्यक्रम में तेज हवा के कारण मंच गिरने से एक बच्चे सहित 9 लोगों की मौत 

मेक्सिको में कल रात एक चुनावी कार्यक्रम में तेज हवा के कारण मंच गिरने से एक बच्चे सहित कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 60 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना उस समय हुई जब राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉर्ज अल्वारेज़ मेनेज़ सैन पेड्रो गर्ज़ा गार्सिया शहर में रैली कर रहे थे। मेक्सिको में संसदीय चुनाव 2 जून को होने हैं।