जनवरी 21, 2025 1:27 अपराह्न

printer

मूंज घास से उत्पादों को बनाने का महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

जिला उद्योग केंद्र हरिद्वार की ओर से लालढांग न्याय पंचायत के रसूलुपुर पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को मूंज घास से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो महीने तक चलने वाले प्रशिक्षण में मूंज घास द्वारा कई प्रकार के झूमर, टोकर और अन्य वस्तुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

ऊधमसिंह नगर से आई प्रशिक्षक सुशीला ने बताया कि प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। वहीं प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद वे स्वरोजगार के जरिए घर बैठे अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकती हैं।