जनवरी 11, 2026 5:45 अपराह्न

printer

मुम्बई में मरीन ड्राइव पर त्रिसैनिक वयोवृद्ध दिवस परेड का किया गया आयोजन

मुम्‍बई में 14 जनवरी को मनाए जाने वाले वयोवृद्ध दिवस से पहले, आज मरीन ड्राइव पर त्रिसैनिक वयोवृद्ध दिवस परेड का पांचवां संस्करण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चला और इसमें वीरता पुरस्कार विजेताओं तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों सहित 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

परेड को पश्चिमी नौसेना कमान के ध्वज अधिकारी कमान-इन-चीफ और ए.वी.एस.एम तथा वी.एस.एम से सम्‍मानित वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर थल सेना, नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

वयोवृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में शहर स्तरीय परेड आयोजित करने वाला मुंबई, देश का एकमात्र शहर है। इस कार्यक्रम का आयोजन पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के सहयोग से नौसेना फाउंडेशन मुंबई चैप्टर द्वारा किया गया था। त्रिसेवा वयोवृद्ध दिवस, स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के. एम. कारियाप्पा की 14 जनवरी 1953 को हुई सेवानिवृत्ति की स्मृति में मनाया जाता है और भारत के सेना के दिग्‍गज अधिकारियों की सेवा और योगदान को सम्मानित करता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला