फ़रवरी 9, 2025 8:46 पूर्वाह्न

printer

मुम्‍बई ओपन टेनिस टूर्नामेंट: महिला डबल्‍स के फाइनल में प्रार्थना थोम्‍बारे और एरियन हार्टोनो की जोड़ी का सामना अमीना अंशाबा और एलिना परिदंकिना की जोड़ी से

मुम्‍बई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्‍स के फाइनल में, आज भारत की प्रार्थना थोम्‍बारे और नीदरलैंड्स की एरियन हार्टोनो की जोड़ी का सामना रूस की अमीना अंशाबा और एलिना परिदंकिना की जोड़ी से होगा। यह मैच शाम पांच बजे से शुरू होगा।

 

महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में कल भारत की माया राजेश्‍वरन स्विटजरजैंड की जिल ताइचमन से हार गईं। दूसरे सेमीफाइनल में, थाइलैंड की मननचया ने कनाडा की रेबेका मरिनो को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।