शिक्षा मंत्रालय ने विशेष आवश्यकता वाले सभी बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा का अधिकार और पीएम-पोषण के तहत मुफ्त पोषण संबंधी सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक दिशा-निर्देश जारी किया है। मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त विशेष स्कूलों में पढ़ने वाले विशेष आवश्यकता वाले सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्रदान किया जाए। इनमें मुफ्त पोशाक, पाठ्यपुस्तकें और प्रधानमंत्री पोषण योजना के अन्तर्गत मध्याह्न भोजन शामिल हैं।
Site Admin | जून 13, 2024 8:10 अपराह्न
मुफ्त पोषण संबंधी सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी