जनवरी 10, 2026 1:25 अपराह्न

printer

मुफ्ती नूर अहमद नूर अफ़गानिस्तान दूतावास के चार्ज डी अफेयर्स का कार्यभार संभालने नई दिल्ली पहुंचे

तालिबान के वरिष्ठ सदस्य मुफ्ती नूर अहमद नूर अफ़गानिस्तान दूतावास में कार्यवाहक प्रभारी-‘चार्ज डी अफेयर्स’ का पदभार संभालने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। इससे पहले वे अफ़गानिस्तान के विदेश मंत्रालय में प्रथम राजनीतिक विभाग के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। श्री नूर पिछले वर्ष अक्‍तूबर में विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

    हाल ही में भारत और अफ़गानिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार हुआ है। भारत, अफ़गानिस्तान को चिकित्सा क्षेत्र सहित मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है। मुंबई और हैदराबाद में अफगानी  दूतावासों का संचालन तालिबान के राजनयिकों द्वारा किया जा रहा है। व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय संपर्क परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने के लिए हाल ही में कई उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने भी भारत का दौरा किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला