मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2023 4:27 अपराह्न | Jharkhand | Ranchi

printer

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को नोटिस जारी किया

लोकसभा सचिवालय की विशेषाधिकार शाखा से झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को नोटिस जारी किया गया है। इन दोनों को 21 सितंबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे की ओर से लोकसभा में दिए गए विशेषाधिकार हनन की शिकायत के मामले में दोनों अधिकारियों को पेशी का नोटिस मिला है। इसी मामले को लेकर विशेषाधिकार समिति ने मामले की आगे की जांच के लिए और उनके मौखिक उत्तर के लिए उन्हें बुलाया है जबकि सुखदेव सिंह को अधिकारियों का मुखिया होने के नाते नोटिस किया गया है।