प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने आज मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी की पूजा की और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव और डीजीपी ने श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को लेकर मंडल और जिलास्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि वृंदावन में बिहारी जी के दर्शन करने के लिए आने वाले लाखों लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, उसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिंतित हैं।
बांके बिहारी के दर्शन के लिए महत्वपूर्ण दिनों में सात से 10 लाख श्रद्धालु एक दिन में दर्शन करने आते हैं। वृंदावन आने वाली लाखों की भीड़ को किस तरह दर्शन कराए जा सकें, इसको लेकर आज मंथन किया गया। मुख्य सचिव ने मंडलीय और जनपद के अधिकारियों के साथ पार्किंग समेत दूसरी व्यवस्थाओं का मुआयना भी किया है।