सावन मेले और कांवड़ यात्रा की तैयारियां का जायजा लेने आज प्रदेश मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने अयोध्या, बस्ती और देवीपाटन मंडलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या के ऐतिहासिक सावन झूला मेले में किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान देने के साथ ही उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि कावड़ यात्रा और सावन झूला मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे, एटीएस और एसटीएफ की निगरानी में इन्हें संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले की ड्रोन कैमरे से निगरानी भी कराई जाएगी।