मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में युवाओं को अपना लक्ष्य स्पष्ट निर्धारित करना चाहिए। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमति स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 19 वर्ष से कम आयुवर्ग की तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
इस तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में अर्की खण्ड के 28 विद्यालयों के 415 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें वॉलीबॉल, कब्बड़ी, खो-खो, बैडमिंटन एवं कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
मुख्य संसदीय सचिव ने थला के नाले में मोक्षधाम शेड निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।