मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 8, 2023 7:50 अपराह्न

printer

मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने शाट पंचायत में तीन वेली ब्रिज का किया उद्घाटन

मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने  शाट पंचायत के, धारा में रतोचा से चतरानी सड़क पर तीन वेली ब्रिज का उद्घाटन करने के पश्चात जनसभा को सम्बोधित किया। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण ये तीनों पुल  बह गए थे जिसके कारण यहां आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी। सड़क सुविधा से कट जाने के कारण यहां किसानों बागवानों की सेब सहित अन्य नकदी फसलों को बाजार पहुंचाना भी मुश्किल हो गया था।

 सुन्दर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दो करोड़ की लागत के इन पुलों के बन जाने से बागवानों की लाखों की फसलों का नुकसान होने से बच जायेगा। ठाकुर ने कहा कि इन पुलों के बह जाने से यहां के सभी गांवों का विकास रुक जाता है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में बाढ़ व भूस्खलन से पूरे हिमाचल में भारी आपदा आई है परन्तु मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस आपदा से निपटने में रात दिन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस बार 15 देशों के के कलाकार दल अंतरराष्ट्रीय कुल्लू विजयादशमी उत्सव में भाग लेंगे, जिसे पूरा अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जायेगा।  इसे यहां की संस्कृति विदेशों तक पहुंचेगी तथा यहां पर्यटन का विकास होगा।