सितम्बर 12, 2024 5:47 अपराह्न

printer

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने बैजनाथ में अंडर-19 जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा के अंतर्गत पीएम.श्री .राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला में अंडर-19 (छात्रों)  की जिला स्तरीय की खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, कुश्ती तथा वॉलीबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। जिसमें जिला कांगड़ा के 15 जोनों  से 690 छात्र भाग लें रहे है।
 
 
सीपीएस ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों का हमारे शारीरिक व बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होने कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन तथा आत्मविश्वास बढ़ता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए  पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों से जुड़े रहना भी अति आवश्यक है।  सीपीएस ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और युवाओं को सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश तथा प्रदेश को विकास के स्वर्णिम पथ पर आगे बढ़ाना होगा। सीपीएस ने कहा कि प्रदेश के अनेक प्रतिभावान खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।उन्होंने विद्यार्थीयोें से खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को परिजनों के सपने को पूरा करने के लिए खेल के साथ पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।  उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आगे बढ़ने के लक्ष्य निर्धारित कर इसे प्राप्त करने के कठोर परिश्रम करें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से अपनी स्पर्धा में ध्यान देकर अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही।