मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 2, 2023 3:17 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS

printer

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने गांधी जयंती के अवसर पर पालमपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भारत के स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। उनके विचारों से केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित हैं और महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर उनका अनुशरण करते हैं। 

सीपीएस ने कहा कि आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिंदगी जीने का तरीका भी सिखाया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को 'अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर निगम महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद, संतोष कपूर, आयुक्त नगर निगम डॉ आशीष शर्मा,एसडीम पालमपुर डॉ. अमित गुलरिया, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित निगम के अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी गांधी जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला