मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज थिम्फू में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामगेल वांगचुक से मुलाकात की। उन्होंने भूटान में न्यायिक प्रक्रियाओं के तकनीकी सहयोग और डिजिटलीकरण के लिए व्यापक समर्थन की पेशकश की।
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने दोनो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान भी किया। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की।