मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान की तैयारियां अंतिम दौर में है। इस चरण में कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जबकि दूसरे चरण की मतदान की तिथि 20 नवंबर है। इस चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें 472 पुरुषए 55 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर कुल एक हजार दो सौ ग्यारह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं के घरों तक बीएलओ द्वारा मतदान पर्ची का वितरण युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता मतदान करने जाते वक्त मतदाता पर्ची से सीरियल नंबर और पार्ट नंबर नोट कर जाएं। इससे उन्हें अपना नाम ढूंढने में समय कम लगेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक एक अरब 43 करोड़ 26 लाख की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है।
Site Admin | नवम्बर 4, 2024 1:01 अपराह्न
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि 13 नवंबर के पहले चरण के मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में