मई 18, 2024 5:29 अपराह्न

printer

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे वोटर हेल्पलाइन एप्प का इस्तेमाल करें

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के साथ उन्हें मतदान केंद्र तक लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि मतदान की गति बढ़ाने के लिए मतदान केंद्र में एक बार में तीन मतदाताओं को मतदान की सुविधा दी जा रही है।  वहीं जिन मतदान केंद्रों पर एक हज़ार दो सौ से ज्यादा वोटर्स हैं,  वहां अतिरिक्त मतदान कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे मतदान केंद्र जाने वक़्त मतदाता सूची का सीरियल नंबर जरूर नोट कर लें। इसके लिए वे निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।