मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 23, 2024 8:33 अपराह्न

printer

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ चर्चा

 

 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने आज झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की। इस दल में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी सहित छह राष्ट्रीय दलों और तीन क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग को अपना प्रतिनिधित्व सौंपा।

    भाजपा ने संथाल परगना और सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के आधार कार्ड की जांच की मांग की। ऑल झारखंड स्‍टूडेंटस यूनियन पार्टी ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चरणबद्ध तरीके से चुनाव कराया जाना चाहिए। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने नफरत की राजनीति से मुक्त प्रचार सुनिश्चित करने की मांग की।

    इसके बाद निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के सुचारू संचालन के लिए प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

    निर्वाचन आयोग कल सभी 24 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ तैयारियों की समीक्षा करेगा। झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला