फ़रवरी 25, 2026 11:40 पूर्वाह्न

printer

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का दल केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पहुंचेगा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का दल आज केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पहुंचेगा। वे वहां चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा। आयोग मुख्य चुनाव अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें करेगा। इसके अतिरिक्‍त आयोग विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों और नोडल अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा ताकि तैयारियों और समन्वय का आकलन किया जा सके। आयोग कल तमिलनाडु में भी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा।