मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आज कानपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर द्वारा विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1989 में शुरू किया गया यह विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार, आईआईटी कानपुर द्वारा अपने पूर्व छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मान में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। श्री कुमार ने वर्ष 1985 में आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की उपाधि प्राप्त की। उन्हें आज संस्थान के 66वें स्थापना दिवस समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
Site Admin | नवम्बर 2, 2025 5:41 अपराह्न
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया