मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 2, 2024 9:02 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रचार हेतु 10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधान सभा परिसर से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी एलईडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ और खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री बेबी देवी, विधायक सविता महतो, कल्पना सोरेन, अम्बा प्रसाद, और शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रही।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला