मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज रांची में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा किए जाने पर सहमति बनी। बैठक में रिहाई से संबंधित 37 नए मामलों के साथ-साथ 66 वैसे कैदियों के मामलों पर भी पुनर्विचार किया गया जिन्हें झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की पिछली बैठकों में अस्वीकृत किया गया था।
Site Admin | अगस्त 22, 2025 10:29 अपराह्न
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में रांची में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक सम्पन्न
