दिसम्बर 30, 2024 9:36 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। श्री सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी और पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार के साथ राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाओं तथा उन्हें विकसित करने को लेकर बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में इको टूरिज्म को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ प्रकृति को भी संरक्षित रखा जा सके।