दिसम्बर 30, 2024 12:47 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर कैमरून से 11 झारखंडी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हो गई है। रांची एयरपोर्ट पर संयुक्त श्रम आयुक्त राजेश प्रसाद, सहायक आयुक्त अविनाश कुमार कृष्ण समेत श्रम विभाग के अफसरों ने मजदूरों का स्वागत किया। मौके पर संयुक्त श्रम आयुक्त श्री राजेश प्रसाद ने आश्वासन दिया कि बाकी मजदूर भी जल्द वापस लौट आयेंगे।

 

गौरतलब है कि सेंट्रल अफ्रीका के कैमरून में कार्यरत झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह जिलों के 47 श्रमिकों के वेतन भुगतान और कंपनी के जरिये अच्छा व्यवहार नहीं किए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्राप्त हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया था, जिसके बाद फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला