मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज- 1 का उद्घाटन एवं फेज -2 की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से जहां यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम और मजबूत होगी। वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का यह स्थायी ठिकाना होगा, जहां उन्हें कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले दिनों में आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
Site Admin | अक्टूबर 3, 2024 8:04 अपराह्न
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के सुकुरहुटू में ट्रांसपोर्ट नगर के फेज- 1 का किया उद्घाटन