सितम्बर 22, 2023 7:02 अपराह्न | Jharkhand | JHARKHAND NEWS TODAY | RANCHI NEW | रांची

printer

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में जाकर दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री देव का निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का आज सुबह रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।