जुलाई 16, 2025 9:40 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लगातार दिल्ली में होने पर भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लगातार दिल्ली में होने पर भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड की सरकार दिल्ली से चल रही है।

इसपर झामुमो ने पलटवार किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बच गया है और वह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।