मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नवचयनित 49 प्रशिक्षण पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से हाल ही में इन प्रशिक्षण पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह अब से थोड़ी देर बाद रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित किया जायेगा।