मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड को पर्यटन हब बनाने के लिए पर्यटन विभाग, वन विभाग और नगर विकास विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार धनबाद की तोपचांची झील को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बेहतर कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ रही है। तोपचांची झील का पर्यावरण के अनुरूप सौंदर्याकरण कर बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में पहचान देना सरकार की प्राथमिकता है। झारखंड की खूबसूरती से देश-दुनिया के लोग परिचित हों, इसके लिए टूरिज्म की संभावनाओं पर विशेष कार्य किया जा रहा है।
Site Admin | जनवरी 11, 2025 4:16 अपराह्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं
