मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 6, 2025 7:56 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की बढ़ी हुई राशि 2500 रुपये ट्रांसफर किये

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की बढ़ी हुई राशि ढाई हजार रुपये ट्रांसफर किये। इस सिलसिले में रांची के नामकोम स्थित आर्मी ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में श्री सोरेन ने 56 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में एक हजार चार सौ पन्द्रह करोड़ से ज्यादा की राशि जारी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहती है।

इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की पहल की सराहना की। उन्होंने प्रमुख विपक्षी दल भाजपा पर महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।