दिसम्बर 4, 2024 1:31 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अवैध खनन और साइबर अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिये। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिकारियों को सुनियोजित अपराध रोकने के एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में खौफ हो।