मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के उच्चाधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजस्व संग्रह में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सलाह दी कि अतिरिक्त राजस्व संग्रह के लिए नये स्त्रोतों की संभावनाओं की भी तलाश की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक-एक कर सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे और राज्य में विकास की गति को तेज करेंगे।