मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव के रांची सहित कई ठिकानों पर देर रात तक आयकर की छापेमारी जारी रही। आयकर विभाग कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की जांच कर रहा है।
आयकर की छापेमारी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग का आरोप लगाया है।