अक्टूबर 4, 2024 7:46 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के कांटा टोली स्थित ओवरब्रिज जनता को समर्पित कर दिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के कांटा टोली स्थित ओवरब्रिज जनता को समर्पित कर दिया। उदघाटन समारोह में रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई सांसद और विधायक मौजूद थे।

 

इस दौरान श्री सोरेन ने दो हजार चार सौ इकहतर करोड़ की 27 योजनाओं का शिलान्यास और सात सौ बानवे  करोड़ की चार योजनाओं का उद्घाटन भी किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरदर्शी सोच के साथ काम कर रही है।