जुलाई 23, 2024 8:42 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार सभी जिलों में कुष्ठ रोगियों के लिए फ्लैट का निर्माण करायेगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार सभी जिलों में कुष्ठ रोगियों के लिए फ्लैट का निर्माण करायेगी। रांची के धुर्वा में निर्मित कुष्ठ कॉलोनी का उदघाटन करते हुए श्री सोरेन ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के प्रति संवेदनशील है। बाद में श्री सोरेन ने विभिन्न विभागों के लिए चयनित तकनीकी कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया।