झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष के वाकआउट के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास मत के पक्ष में 45 वोट पड़े। वेल में रहने के कारण विपक्ष के वोटों की गिनती नहीं की गयी। हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के बर्खास्त विधायक लोबिन हेंब्रम और निलंबित विधायक चमरा लिंडा का भी समर्थन मिला।
वहीं मनोनीत विधायक जेपी गैलेक्सीटन ने भी सरकार का समर्थन किया। जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय तटस्थ रहे। उन्होंने किसी के पक्ष में वोट नहीं दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का दामन थाम चुके भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल सदन से अनुपस्थित रहे।
हेमंत सोरेन के विश्वास मत हासिल करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।