मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 2, 2024 3:54 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS

printer

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निषाद कुमार को पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेरिस में आयोजित हो रहे पैरालंपिक खेलों में जिला ऊना से सम्बन्धित निषाद कुमार को ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश के युवा ने इस खेल में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीता है। उन्होंने कहा कि यह निषाद कुमार के कड़े परिश्रम, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का सुखद परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निषाद कुमार की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है, ताकि वह खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।