अगस्त 16, 2024 6:16 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्थानीय महिलाओं ने 3 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रदेश की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने में वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के 95 ब्लॉकों में उत्पादों की बिक्री की जा रही है। योजना के माध्यम से लगभग 37 हजार से अधिक महिलाएं लाभ ले रही हैं। बीते एक वर्ष में महिला स्वयं सहायता समूहों ने पूरे प्रदेश में तीन करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक का कारोबार किया है। गौरतलब है कि 24 अगस्त, 2023 को रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करना था। इसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाती है। साथ ही उत्पादों के विपणन की व्यवस्था भी की जाती है।