मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2023 6:50 अपराह्न | Madhya Pradesh | MADHYA PRADESH NEWS | MP NEWS

printer

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश की पहली सोलर सिटी साँची का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश की पहली सोलर सिटी साँची का लोकार्पण किया। साँची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13 हजार 747 टन कार्बन डाईआक्साईड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो कि लगभग 2 लाख से ज्यादा वयस्क वृक्षों के बराबर है। साथ ही शासन तथा नागरिकों के ऊर्जा संबंधी व्यय में सालाना लगभग 7 करोड़ रूपये से ज्यादा की बचत होगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2070 तक देश के हर राज्य में 1 सोलर सिटी विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साँची शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के साथ ही इको फ्रेंडली सुविधाओं के जरिए पर्यावरण प्रदूषण को कम करके दूरिज्म को आकर्षित करने की कोशिश की गई है। शहर में बैटरी चलित ई-रिक्शा चलेंगे। इसके अलावा शहर में 2 बैटरी चलित कचरा वाहन भी चलेंगे। ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला