मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 28, 2023 2:42 अपराह्न | Madhya Pradesh | MP NEWS

printer

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर शहर को हजारों करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर शहर को हजारों करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दीं। उन्होंने कहा कि जबलपुर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने 155 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किए गए फ्लाई-ओवर के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने जबलपुरवासियों के लिए विकास के नए द्वार खोलते हुए कहा कि जबलपुर शहर में 5000 करोड़ रूपये की लागत से 116 किलोमीटर के रिंग रोड निर्मित किए जायेंगे। जबलपुर में 1100 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाई-ओवर्स से शहर की तस्वीर बदल जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर के विकास के कार्य निरंतर किये जा रहे हैं। जबलपुर में विकास कार्यों के लिये राशि की कमी नहीं आने दी जायेगी। जबलपुर को इंदौर और भोपाल के बाद मेट्रो सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। यहाँ मेट्रो का जाल बिछाया जायेगा, जो इसके विकास में अहम भूमिका निभायेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला