मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 23, 2023 8:01 अपराह्न | Madhya Pradesh | MP NEWS

printer

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। आज भोपाल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा आजादी के अमृतकाल में आधी आबादी को न्याय मिला है। मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की भर्ती में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब प्रदेश में इनकी सरकार थी तो कई योजनाएं बंद कर दी गईं। प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन शुरू किया लेकिन कमलनाथ सरकार इसका लाभ नहीं दिला पाई।