जुलाई 12, 2024 7:36 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पन्द्रह नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से पन्द्रह नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नये इंटरसेप्टर वाहनों की तैनाती रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, कोरबा और रायगढ़ सहित पन्द्रह जिलों में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए की जाएगी। इंटरसेप्टर वाहन मिलने से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा सकेगी। इन वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा तीन सौ साठ डिग्री निगरानी के लिए सर्विलांस कैमरा भी है। इस अवसर पर  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।