मई 23, 2024 7:48 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने छात्रों को खुद का ख्याल रखने और जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार से संपर्क करने को कहा है। श्री साय ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में राज्य और केन्द्र सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी छात्र विजय और जांजगीर-चांपा जिले की शिवानी से बात की और कहा कि केन्द्र सरकार, किर्गिस्तान सरकार के साथ संपर्क में है।
गौरतलब है कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थानीय लोगों और दूसरे देशों से पढ़ाई करने पहुंचे छात्रों के बीच लड़ाई के बाद लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किर्गिस्तान में छत्तीसगढ़ के लगभग सत्तर विद्यार्थियां सहित पूरे देश के लगभग पंद्रह हजार विद्यार्थी मेडिकल और अन्य विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला