अक्टूबर 4, 2024 7:39 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा जिले में 167 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले में 167 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें कुआंकोंडा और दंतेवाड़ा में सौ-सौ सीटर छात्रावास भवन निर्माण कार्य, दंतेवाड़ा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बूढ़ातालाब बारसूर का सौंदर्यीकरण, शंकनी-डंकनी नदी तट पर घाट निर्माण, छिंदनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हिड़पाल में उप स्वास्थ्य केन्द्र सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।

 

वहीं, मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आज मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।